किसान यूनियन के नगराध्यक्ष बने सुमित अग्रवाल; अन्य पदाधिकारियों का भी हुआ चुनाव
ललितपुर बुंदेलखंड किसान यूनियन में संगठन को मजबूत बनाने क लिए अध्यक्ष , जिला महामंत्री समेत अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया |
ललितपुर बुंदेलखंड किसान यूनियन को आवश्यक बैठक का आयोजन संगठन के नगर कार्यालय 178, सुभाषपुरा पर संगठन जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव की अध्यक्षता एवं मण्डल अध्यक्ष नरेश पाठक के मुख्य आतिथ्य में किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के क्रम में संगठन विस्तार के लिये सर्वसम्मति से सुमित अग्रवाल को संगठन कार्यकारिणी के ललितपुर नगर के नगर अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

इसी क्रम में संगठन विस्तार करते हुये आरिफ खान को संगठन का जिला महामंत्री घोषित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये मण्डल अध्यक्ष नरेश पाठक ने कहा कि सुमित अग्रवाल तथा उनके साथियों का संगठन के माध्यम से जुड़ाव किसानों की समस्याओं के निस्तारण में सहयोग प्रदान करेगा व किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान होगी।
रिपोर्ट – राहुल साहू