प्रथम भारतीय महिला आईपीएस ने 71 का आंकड़ा पाया
राष्ट्रीय विशेष। 9 जून, 1949 को पंजाब के अमृतसर में जन्मी स्वतंत्रत भारत की प्रथम महिला IPS किरण बेदी का आज 71वां जन्मदिवस है। बचपन में टेनिस से लगाव के चलते 1965 से लेकर 1978 तक के सफऱ में राष्ट्रीय जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप से लेकर राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय स्तर के चैम्पियनशिप की ख़िताब अपने नाम की। हालांकि 1972 में ही प्रथम भारतीय महिला
आईपीएस का पद प्राप्त करके पूरे विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दीं थीं। अपने सख्त रवैये के लिए मशहूर बेदी को 1979 में राष्ट्रपति द्वारा सैनिक पुरस्कार भी मिला। इन्होंने 11 पुलिस अधिकारीयों के साथ मिलकर भ्रस्टाचार और नशा को समाप्त करने के लिए नवज्योति इंडियन फाउंडेशन की स्थापना की। 1993 में जब दिल्ली जेल की IG बनी तो साहसिक सुधारों के लिए पूरे विश्व में प्रसंशा मिली। 1994 में एशिया का नोबल पुरस्कार कहे जाने वाले रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से अलंकृत हुई। 35 वर्ष के सेवा के बाद स्वैच्छिक रूप से लेखन और समाज सेवा पर धयान केंद्रित करने के लिए सेवानिवृति ले लीं। इनके जीवन पर कई फ़िल्में भी बनी और 2009-10 में स्टार प्लस पर ‘आप की कचहरी’ के रूप में TV SHOW की होस्टिंग भी कीं। 2011 में ऐतिहासिक आंदोलन भारतीय भ्रष्टाचार विरोधी अंदोलन(अन्ना आंदोलन) की अग्रिम पंक्ति में रहीं। आगे भारतीय जनता पार्टी के सीट से 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ी लेकिन शिकस्त का सामना करना पड़ा। वर्तमान में 22 जनवरी, 2016 से ही पुंडुचेरी के उपराज्यपाल के पद पर आसीन हैं।