महाराजगंज: कीचड़ फेंकने को लेकर दबंगों ने पति -पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा!
नौतनवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करैला अजगरहा में दबंगों ने पति पत्नी को दौड़ा.दौड़ा का पीटा। जिससे दोनों घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के करैला अजगरहा में शनिवार शाम को लगभग 6 बजे धान के खेत में पानी चलाते वक्त मेड़ पकड़ कर जा रहे बच्चे के ऊपर एक बच्चे ने कीचड़ फेक दिया। बच्चे ने विरोध किया तो कीचड़ फेकने वाला बच्चा बच्चे को मारने लगा। वहा से भाग कर बच्चा अपने माँ को बताया। बच्चे की माँ पूजा देवी शिकायत लेकर कीचड़ फेकने वाले बच्चे के घर पहुँची तो वहाँ पूरा परिवार गोल बंद होकर पति पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। पूजा ने बताया कि शिकायत लेकर हम गये हुए थे। तभी अचानक कहासुनी में बात बढ़ गयी और गोल बन्द होकर आधा दर्जन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। पूजा ने बताया सबसे पहले दबंगों ने डंडे से हमे पीटा बचाव में आये हमारे पति सोनू को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। सूत्रों ने बताया कि चौराहे पर लगभग सैकड़ो के सँख्या में लोग उपस्तिथ थे लेकिन तमाशासाबीन बनकर तमासा देखते रहे। लेकिन कोई भी इस परिवार के बचाव में नही आया। इस परिवार के बचाव में कोई आया होता तो सोनू पूजा को बुरी तरह से यह लोग नही पीट पाते।
मौके पर पहुँची डायल 112 गाड़ी दोनों पक्ष को कोल्हुई थाने बुलाई। खबर लिखे जाने तक पीडि़त परिवार के तरफ से कोई तहरीर अभी तक थाने में नही दी गयी है।
रिपोर्ट: अरविन्द पटेल