स्व० प्र० राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, अपने निवास पर परिवार के साथ योग किये।
योगी सरकार कैबिनेट में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने परिवार जनों के साथ योगा कर, विश्व योगा दिवस मनाया। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण, योगा डे पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नही किया गया। फेफना क्षेत्र से विधायक और राज्यमंत्री(स्व०प्र०) उपेंद्र तिवारी भी योग दिवस अपने परिवार के साथ ही मनाये।
योगा को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक बताते हुए छठे विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने आगे कहा कि, “गर्व है हमे अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर और गर्व है हमे अपने प्रधानमंत्री मोदी पर जिन्होंने ‘योगा’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।”
https://twitter.com/upendratiwari_/status/1274567776464560128?s=09
फ़ोटो साभार: ट्विटर