आजमगढ़ में नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मनाया गया दीपोत्सव
आज रामलला के मंदिर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ नगर द्वारा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न चौराहों पर दीया जलाकर और भगवान श्री राम जयघोष के साथ सभी पदाधिकारियों को उपस्थित जनता को मिष्ठान का वितरण कर हर्षोल्लास के साथ सभी का अभिवादन किया गया|
इस अवसर पर नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान नगर उपाध्यक्ष अवनीश चतुर्वेदी नगर मंत्री शेखर लाल कोषाध्यक्ष राहुल गोयल नगर उपाध्यक्ष मनोज बौद्ध सेक्टर संयोजक संतोष चौहान आईटी प्रमुख सतेन्द्र चौहान बूथ अध्यक्ष नीरज सिंह पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष मोनू विश्वकर्मा शशांक गोयल सुमित अग्रवाल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – आलोक सिंह