आगरा म्यूजियम, मुगल नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को निर्देश दिए कि मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया जाए। साथ ही आगरा एयरपोर्ट, मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी लाने और खारे पानी समस्या का जिक्र खुद करते हुए अधिकारियों से इसके समाधान पर काम करने के लिए कहा। उन्होंने 10 से 50 करोड़ लागत की परियोजनाओं में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर लगभग 190 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला प्री-कास्ट म्यूजियम लगभग तैयार है। इसका नाम अब मुगल म्यूजियम से बदलकर छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाएगा। इसमें ताजमहल और आगरा के इतिहास साथ छत्रपति शिवाजी का इतिहास दर्ज होगा।

ताजमहल के पास निर्माणाधीन मुगल म्यूजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा जाएगा।  म्यूजियम में शिवाजी का इतिहास भी दर्ज होगा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ‘आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। आपके नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *