अखंड भारत हिंदू सेना ने बेब सीरीज तांडव के विरोध में सैफ अली खान का पुतला फूंका

तहसील क्षेत्र में अखंड भारत हिंदू सेना ने बेब सीरीज तांडव के विरोध में सैफ अली खान का पुतला फूंका।

अलीगढ़ खैर तहसील क्षेत्र में अखंड भारत हिंदू सेना के जिला सह संयोजक हरिगढ़ गणेश हिंदू के नेतृत्व में बेब सीरीज तांडव के विरोध में अखण्ड भारत हिंदू सेना जट्टारी और टप्पल की टीम नेसैफ अली खान का पुतला फूंक कर बेब सीरीज तांडव को बेन करने की मांग की। अखण्ड भारत हिंदू सेना के जिला सह संयोजक गणेश हिंदू ने कहा कि देवी – देवताओं का अपमान किसी भी कीमत सहा नही जाएगा इस बेब सीरीज पर तुरंत बेन लगना चाहिए अन्यथा अखण्ड भारत हिंदू सेना जनपद अलीगढ़ में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। अखण्ड भारत हिंदू सेना जट्टारी नगर अध्यक्ष बॉबी अत्री ने कहा कि बॉलीवुड ने अपनी लोकप्रियता हासिल करने के लिए हिंदू धर्म को अपमान शुरू कर दिया हम अपने सनातन धर्म का अपमान किसी भी कीमत पर नही होने देंगे जब तक हम ज़िंदा हैं देश के गद्दारों को चेन से नही बैठने देंगे।

अखण्ड भारत हिन्दू सेना के ब्लॉक सह संयोजक मनोज हिंदू ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द बेब सीरीज तांडव को बेन कर देना चाहिए अन्यथा अखण्ड भारत हिन्दू सेना आंदोलन करने को मजबूर होगी।  अखण्ड भारत हिंदू सेना ने सेफ अली खान मुर्दाबाद ,देश के गद्दारों को गोली मारो सालो को ,सनातन धर्म पर बार नही सहेगा हिंदुस्तान ,बेब सीरीज तांडव को बैन करो बैन करो आदि नारे लगाए गए।  इस मौके पर जिला सह संयोजक गणेश हिंदू, ब्लॉक अध्यक्ष टप्पल युवी पंडित, ब्लॉक संयोजक गोविंद शर्मा, ब्लॉक सह संयोजक मनोज हिंदू ,जट्टारी नगर अध्यक्ष बॉबी अत्री, जट्टारी नगर सह गो रक्षा प्रमुख कपिल अत्री, जट्टारी नगर मंत्री रोहित अत्री, जट्टारी नगर सह संयोजक राहुल अत्री, चंद्रवीर, भोला ,सुमित आदि हिंदूवादी नेता मौजूद रहे।

रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *