अलीगढ़ डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने होम आइसोलेशन हुए मरीजो से अपील की है वे नियमो का पालन अवश्य करे अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

होम आइसोलेशन हुया व्यक्ति सिम्प्टोमेटिक होने पर कन्ट्रोल रूम( 05712420100,05712420101) पर करे तत्काल सम्पर्क -डीएम।
शासन के आदेशों के क्रम में होम आइसोलेशन को लेकर अलीगढ़ डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए है कि कोरोना के एसिम्टोमेटिक (बगैर लक्षण के केस) जिनको कोई दूसरी बीमारी नहीं है वो होम आइसोलेशन में रहेंगे। उन्हें आरोग्य सेतु को डाउनलोड करना अहम होगा।दरअसल वहीं मरीज होम आइसोलेशन में रह सकता है जिसके घर पर कम से कम दो शौचालय हों और खुद और अपने परिजनों को क्वारंटीन करने की सुविधा उपल्ब्ध हो ।तथा इसको दिन में दो बार अपनी जानकारी को कोरोना कंट्रोल रूम में अपडेट करना होगा।
देखभाल करने लिए 1 व्यक्ति का होना जरूरी वहीं
होम आइसोलेशन वाले मरीज की देखभाल करने के लिए एक व्यक्ति उपलब्ध होना चाहिए।
खरीदनी होगी ये किट-
होम आसोलेशन में रहने वाले एसिम्टोमेटिक मरीजों को एक किट खरीदनी होगी जिसमें, पल्स आक्सीमीटर,थर्मामीटर, मास्क, ग्लब्स,सोडियम हाइपोक्लोराइट साल्यूशन एवं इम्यूनिटी पावर बढ़ाने वाली चीजें शामिल होंगी।
कोरोना मरीज को हर समय मास्क पहनना होगा। मास्क को 8 घंटे के प्रयोग के बाद गीला या गंदा लगने पर बदलना होगा।
मरीज को अपने लिए घर में पहले से ही निर्धारित किए गए कमरे में ही रहना होगा तथा घर के अन्य सदस्यों से विशेष रूप से बुजुर्गों और हाईब्लड प्रेशन, हार्ट पेशेंट, किडनी जैसे रोगों से पीड़ित मरीज से दूर रहना होगा।
हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोना होगा या फिर एल्कोहन युक्त सेनेटाइजर से साफ करना होगा।
मरीज को अपनी व्यक्तिगत वस्तुएं किसी से नहीं शेयर करनी होंगी।
मरीज को अपने स्वास्थ्य की प्रतिदिन नियमित रूप से जानकारी के अलावा अपने बॉडी टेंपरेचर व ऑक्सी पल्स मीटर से जांच अवश्य करनी है और उसके फ़ोटो कोरोना कंट्रोल रूम में देनी है।
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़
