अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बर्फ़ानी बाबा की जय! pic.twitter.com/NNRBptlKYn
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 18, 2020
जम्मू और कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाना ने आज अमरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले शुक्रवार को राजनाथ सिंह लद्दाख पहुंचे थे। लद्दाख में राजनाथ सिंह ने इशारों में चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत की एक इंच जमीन भी कोई नहीं ले सकता है। LAC पर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा था कि हमें अपनी सेना पर गर्व है।