आसमान में मिलेंगे चंद्रमा-शुक्र-शनि, दिखेगा अद्भुत नजारा, ज्योतिष और खगोल शास्त्र दोनों की नजर से खास
ब्रह्मांड में मौजूद ग्रह सामान्यतः आकाश गंगा में अपनी स्थिति बदलने के क्रम में इधर से उधर घूमते प्रतीत होते हैं। आकाशगंगा में ग्रहों के इस तरह विचरण का वैज्ञानिक, खगोलीय एवं ज्योतिषीय तीनों ही दृष्टि से बहुत अहम महत्व होता है। इस बार 23 जनवरी सोमवार शाम को सूर्यास्त पश्चात आसमान में एक ऐसा ही अद्भुत नजारा दिखेगा, जिसे लोग सामान्य आंखों से देख सकेंगे। दरअसल, आसमान सोमवार शाम को एक-दूसरे से करोड़ों किलोमीटर दूर रहने स्थित चंद्रमा-शुक्र-शनि का मिलन होने जा रहा है। इसमें चंद्रमा-शुक्र-शनि की ग्रह युति बनाते हुए एक-दूसरे में मुलाकात करते से दिखेंगे।
चंद्रमा, शुक्र और शनि का संगम
23 जनवरी को सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में यह ग्रह युति बनेगी और दृश्य होगी। सोमवार की शाम चंद्रमा कुंभ राशि में 27 डिग्री 2 मिनिट होगा। उसकी क्रांति 16 डिग्री 59 मिनट दक्षिण में होगी। इसी प्रकार शनि ग्रह भी कुंभ राशि में 24 डिग्री 50 मिनट पर होगा एवं उसकी क्रांति 14 डिग्री 25 मिनट दक्षिण में होगी। इस प्रकार हम देखेंगे कि चंद्रमा के साथ शुक्र एवं शनि ग्रह एक ही युति में पास-पास हैं। यही ग्रह युति सोमवार शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में दिखाई देगी। इसमें चंद्रमा हंसिए के आकार दिखेगा। चंद्रमा के नीचे थोड़ा दक्षिण की ओर लट्टू के समान चमकता हुआ शुक्र ग्रह दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे कम चमकदार ग्रह दिखेगा,जो कि शनि ग्रह होगा।
ज्योतिष और खगोल शास्त्र दोनों की नजर से खास
आसमान में रोमांचित करने वाला यह दुर्लभ दृश्य ज्योतिष और खगोल शास्त्र दोनों की नजर से खास है। 23 जनवरी 2023, सोमवार की रात आसमान ग्रहों के संयोग का दुर्लभ नजारा दिखेगा। दरअसल, 17 जनवरी 2023 को शनि ग्रह ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है। इस घटना के बाद कल यानी कि 22 जनवरी 2023 को शुक्र ग्रह ने भी कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। अब 23 जनवरी 2023 की रात चंद्रमा भी कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस तरह कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। कमाल की बात यह है कि शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बन रहा ये त्रिग्रही योग ना केवल बल्कि नजर भी आएगा। आज की रात इन तीनों ग्रहों को एक साथ नंगी आंखों से देखा भी जा सकेगा।
रोमांचित होगी यह खगोलीय घटना
सोमवार शाम को चंद्रमा,शुक्र और शनि तीनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे। 23 जनवरी सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा का आकार एक हसिये की तरह दिखाई देगा। वहीं चंद्रमा के बिलकुल नीचे दक्षिण की ओर चमकता हुए शुक्र भी बेहद चमकता हुआ दिखाई देगा। शुक्र ग्रह के ठीक नीचे शनि ग्रह को भी आसानी के साथ देखा जा सकता है हालांकि शनि की चमक थोड़ी फीकी रहेगी। ऐसे में आज शाम को शुक्र-शनि और चंद्रमा का एक राशि में एक साथ रहेंगे, जिससे तीनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आएंगे।
दुर्लभ नजारा देर तक आएगा नजर
आसमान में शुक्र, शनि और चंद्रमा की युति का यह दुर्लभ नजारा शाम साढ़े 6 बजे से नजर आना शुरू होगा। सोमवार, 23 जनवरी 2023 को चंद्रमा 07 बजकर 54 मिनट पर अस्त हो रहा है। ऐसे में लोग आसमान में 3 अहम ग्रहों के संयोग के अनोखे नजारे को करीब 1 घंटा 30 मिनट तक बहुत ही अच्छी तरह देख सकेंगे। इस अनोखे नजारे को लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर खुली आंखों से बहुत ही अच्छी तरह से देख सकते हैं। इसे देखने में किसी भी तरह के टेलिस्कोप की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्योतिष की नजर से यह घटना जितनी महत्वपूर्ण है खगोलीय दृष्टि से भी यह घटना काफी रोमांचक होगी।
