“आतंकियों को वहीं दफनाएंगे जहां गिराएंगे” – अमित शाह का राज्यसभा में बड़ा ऐलान
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अपने जोरदार भाषण में साफ कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार का रुख बेहद सख्त है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है और अब कोई भी आतंकी भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।
सर्जिकल स्ट्राइक से दी पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
अमित शाह ने कहा कि जब उरी और पुलवामा पर हमले हुए, तो हमने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के जरिए उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति वहीं से शुरू हुई और यह आगे भी जारी रहेगी।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की कमर तोड़ी
गृह मंत्री ने बताया कि धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में हालात तेजी से बदले हैं। उन्होंने कहा, “पहले हर त्योहार डर के साए में मनाया जाता था, लेकिन अब लाल चौक पर तिरंगा लहराया जाता है।” शाह ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 1.1 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
हमारी सरकार में आतंकवादियों की देखते ही सीधा दो आंखों के बीच में गोली मारते हैं।
– माननीय गृह मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी। #सुरक्षित_समृद्ध_नयाभारत#AmitShahInRajyaSabha pic.twitter.com/Hwwo3D2FV1
— Kumar Shailendra (Modi Ka Parivar) (@Ershailendrabjp) March 21, 2025
नक्सलवाद का 2026 तक खात्मा!
अमित शाह ने ऐलान किया कि 31 मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़े स्तर पर ऑपरेशन चला रही है और जल्द ही देश को इस समस्या से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा।
“अब आतंकियों के लिए कोई मर्सिया नहीं”
गृह मंत्री ने कहा कि अब आतंकियों को वहीं दफनाया जाता है, जहां वे ढेर किए जाते हैं, ताकि उनके समर्थन में माहौल बनाने की किसी भी कोशिश को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ सरकार के सख्त रुख को दर्शाता है।
विपक्ष पर सीधा हमला
अमित शाह ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि “पहले की सरकारें आतंकियों को पालती थीं, हम उन्हें खत्म कर रहे हैं!” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत किसी भी आंतरिक और बाहरी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
नक्सलवाद और देशविरोधी ताकतों के खिलाफ कोई नरमी नहीं
अमित शाह के इस बयान से साफ है कि अब भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और देशविरोधी ताकतों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा। सरकार हर हाल में देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आतंकियों के सफाए की इस नीति को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा।
