अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में* जनपद के थाना आसपुर देवसरा से उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा एक शातिर अभियुक्त आयूष सिंह उर्फ सोनू पुत्र प्रवीण कुमार सिंह निवासी ग्राम दियावां थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र आसपुर देवसरा के केवटली से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त आयूष सिंह उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 215/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

आयूष सिंह उर्फ सोनू पुत्र प्रवीण कुमार सिंह निवासी ग्राम दियावां थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़

बरामदगी

01. एक अदद तमन्चा 315 बोर।

02. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

पुलिस टीम

उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *