बारिश नहीं होने से किसान परेशान
अनूपशहर : क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की फसल बोई जाती है। लेकिन इस बार बरसात काफी कम होने के कारण पानी की समस्या से धान की फसल पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। बिजली भी अपेक्षाकृत कम आती है।
फोटो : आओ रे आओ मेघा : अपने बेटे के साथ बैठा मायूस किसान ऊपर आसमान की तरफ देखकर शायद यही सोच रहा है, कि कब बारिश हो और कब उसके खेत में खड़ी फसल को पानी मिले।जिससे किसान खेतों में सिंचाई भी कम कर पा रहा है। जिसके कारण धान की फसल में दीमक लगने लगी है। पानी अपेक्षाकृत कम मिलने से धान में अन्य बीमारियां भी लगने लगी है।
