भगवान नृसिंह की भव्य शोभायात्रा निकली, विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य बोले – सनातन धर्म सर्वोत्तम

प्रतापगढ़ श्री रामलीला सेवा समिति चिलबिला एवं वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से भगवान श्री नृसिंह की शोभायात्रा विगत वर्षों की भांति धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास की अध्यक्षता में निकाली गई। शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने भगवान का विधिवत पूजन अर्चन और आरती किया। संस्था के माध्यम से होली पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को वर्तमान पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। हर्षोल्लास के साथ बाजार में रथ भ्रमण किया। इस यात्रा में भगवान श्री नृसिंह जगन्नाथ जी भक्त प्रहलाद एवं नरसिंह के जय घोष लग रहे थे।

धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास ने शालिग्राम शिला में विराजित भगवान नृसिंह का दर्शन लोगों को कराते हुए कहा कि यह शालिग्राम शिला अत्यंत दुर्लभ है। भक्त प्रहलाद के लिए भगवान स्वयं नृसिंह स्वरूप धारण किए भक्त के बस में भगवान रहते हैं।

मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद मौर्य विधायक सदर रथ को खींचते हुए कहा कि सनातन धर्म सर्वोत्तम धर्म है। होली का पावन पर्व अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा हर वर्ग के लोगों के लिए एक साथ मिलजुल कर प्रसन्नता पूर्वक यह त्यौहार मनाया जाता है। सारे भेदभाव को भूल करके लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं रंग गुलाल डालते हैं।

विशिष्ट अतिथि गण शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी, हेमंत मिश्रा और आलोक ऋषि वंश रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष घनश्याम वैश्य मंत्री रवि गुप्ता के साथ अतिरिक्त रामचंद्र उमर वैश्य पवन बाबा राजा अग्रवाल श्याम सुंदर टाऊ अंबुज मिश्रा सुमित द्विवेदी अंकुर श्रीवास्तव गोवर्धन दास श्याम मोहन ओम जी जायसवाल रोशन लाल गुड्डू सहित अनेक लोगों ने तथा बाजार वासियों ने आरती पूजन किया और भगवान के रथ को अपने हाथों से खींचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *