बिजली ठप, हड़ताल से मचा हाहाकार

जौनपुर। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल कम करने में प्रशासन का दावा गलत साबित हुआ। उसकी तैयारियां धरी की धरी रह गयी। जिला मुख्यालय पर दोपहर से बिजली ठप रही। बिजली गुल होने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। सरकार द्वारा विद्युत विभाग के निजी करण के प्रस्ताव के खिलाफ विद्युत विभाग के कर्मचारी संघ के आह्वान कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है। विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का स्पष्ट असर जनपद में रहा। अधिकारी से लेकर कर्मचारी विद्युत विभाग के मुख्यालय पर जहां धरना प्रदर्शन कर रहे थे वहीं पर पूरा जनपद बिजली के संकट से जूझता रहा है । जनपद में विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यहाँ तक कि संविदा कर्मी हढ़ताल पर रहे। विद्युत कर्मचारीयो हड़ताल पर जाने से आज पूरे दिन जनपद में बिजली का संकट छाया रहा लोग गर्मी और पानी के संकट से जूझते नजर आये हैं। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था। दूसरी ओर कर्मचारी संगठन के लोगों ने ऐलान किया कि अब जब तक सरकार निजी करण का फैसला वापस नहीं लेगी विद्युत विभाग के कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां चल रही थी । प्रशासन के अधिकारी फीडर अथवा सब स्टेशन जिन लोगों को लगाया है वह बिजली की समस्या को दूर करने की स्थिति में नहीं नजर आये हैं।

रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, जौनपुर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *