खैर गोंडा रोड स्थित बिल्डिंग मेटेरियल दुकान से 300 फुट बदरपुर चोरी
अलीगढ़ खैर तहसील गोडा रोड पर उसकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर उसके द्वारा सीमेंट बदरपुर रोड सहित अन्य सामान बेचने का काफी समय से काम किया जा रहा था। जहां बिल्डिंग मटेरियल की दुकान को बंद करने के बाद देर रात ताला लगा कर अपने घर चला गया। जिसके बाद सुबह होने पर जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के बाहर पड़ा हुआ बदरपुर गायब था।

पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि देर रात अज्ञात शातिर चोरों द्वारा उसके बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के बाहर बदरपुर पड़ा हुआ था। दुकान के बाहर पड़े उस बदरपुर में से करीब 300 फुट बदरपुर अज्ञात चोर भरकर ले गए। आरोप है कि उसकी दुकान के बाहर से बदरपुर चुराने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पहुंचकर उसके द्वारा तहरीर दी जाएगी। क्योंकि उसको अंदेशा है कि आगे भविष्य में फिर उसकी दुकान के बाहर से बदरपुर या अन्य सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। जिसके चलते उसके द्वारा बदरपुर चुराने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित में तहरीर दी जाएगी। जिससे कि आगे दुकान पर होने वाली चोरी की घटना पर अंकुश लग सके।
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़
