सुदीक्षा भाटी के साथ नहीं हुई छेड़छाड़, सड़क हादसे में हुई मौत: बुलंदशहर पुलिस
बुलंदशहर न्यूज़:
रविवार को बुलंदशहर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है की सुदीक्षा भाटी की मौत सड़क हुई है। उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। पुलिस का कहना है की हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है जिसमे यह साफ़ है की दोनों बाइक के बिच चार मिनट की गैप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में। पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर में सुदीक्षा की बाइक बुलेट से पीछे है। और हर तस्वीर में एक से डेढ़ किलोमीटर का फैसला है। पुलिस ने मैप के जरिये समझाया पूरा घटनाक्रम। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने चश्मदीद को भी पेश किया।
बुलंदशहर पुलिस के अनुसार सुदीक्षा की मौत रोड एक्सीडेंट है। एक्सीडेंट एक ट्रक कारन हुई है। आगे कहा कि छेड़खानी के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाइक सुदीक्षा का भाई चला रहा था, जिस बुलेट से सुदीक्षा की बाइक पीछे से टकराई थी। उस बाइक को चलाने वाले लोगों ने मीडिया में चल रही न्यूज़ की वजह से डर गए थे। उन्होंने अपनी बाइक में थोड़ा बहुत परिवर्तन करवा लिया था।
जबकि इसके विपरीत सुदीक्षा के परिजनों का कहना है की उनकी बेटी की मौत मनचलो के कारण हुई है। अगर वे छेड़छाड़ नहीं करते तो यह हादसा होता ही नहीं। पुलिस ने फुटेज दिखाकर छेड़खानी की घटना से साफ़ इंकार किया है।
इसे भी पढ़े : सुदीक्षा भाटी मामले में जाँच के लिए एसआईटी का गठन, आरोपियों को पकड़ने के लिए इनाम घोषित
बताते चले की पिछले दिनों दस अगस्त को सुदीक्षा अपने भाई के साथ बाइक से ननिहाल जा रही थी जिस दौरान उसकी बाइक का रोड एक्सीडेंट हो जाने के कारन मौके पर ही मौत हो गई थी। सुदीक्षा के पिता जितेंद्र भाटी ने आरोप लगाया था कि, सुदीक्षा अपने ननिहाल बुलंदशहर जा रही थी। लेकिन कुछ बुलेट सवार युवकों ने सुदीक्षा की बाइक की पीछा करते हुए छेड़खानी कर रहे थे। छेड़खानी के कारण ही औरंगाबाद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ और उसमें सुदीक्षा की मौत हो गई।