सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सामाजिक सरोकार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग बच्चों को ग्रीष्मकालीन वस्त्र भेंट

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरेली द्वारा दिनांक 7/3/25 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रेम सदन में रहने वाले दिव्यांग बच्चों को ग्रीष्मकालीन वस्त्र भेंट किए गए।


इस विशेष अवसर पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रेम सदन का दौरा किया और वहां रह रहे बच्चों से मुलाकात की। बैंक अधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और वे आगे भी इसी तरह की सामाजिक पहल जारी रखेंगे।


बच्चों ने उपहार प्राप्त कर खुशी जताई और बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। प्रेम सदन के संचालकों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सहयोग से बच्चों का आत्मविश्वास बढाने की प्रेरणा मिलती है।


यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और समाज में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। बैंक ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते रहेंगे।इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजकुमार, इप्पीली एवम श्री मति गीता डोगरा ,कु. पूनम एवं अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *