कोविड महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए तैयार, योगी सरकार
लख़नऊ : कोविड महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच औद्योगिक/वाणिज्यिक गतिविधियों को सुचारु रखने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।
वर्तमान में प्रदेश में लघु, मध्यम व वृहद श्रेणी की 7,89,520 इकाइयां संचालित हैं। इनमें लगभग 49.64 लाख श्रमिक सेवारत हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशानुसार वर्तमान में प्रदेश में 57,706 जन सुविधा केंद्र संचालित हैं, जिनमें 1,15,412 लोग सेवारत हैं।
राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में 3,170 शिकायतें तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में वेतन भुगतान से संबंधित 10,700 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी के समुचित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।
निर्माण कार्यों से जुड़े 18.14 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.90 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र के 6.74 लाख निराश्रित श्रमिकों को ₹1,000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 33.78 लाख व्यक्तियों को अब तक प्रथम किस्त के रूप में कुल ₹337.77 करोड़ का वितरण किया गया है।
निर्माण कार्य से जुड़े 16.30 लाख श्रमिकों को द्वितीय किस्त का भी भुगतान किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश की PPE/मास्क निर्माण की 72 इकाइयों में से 70 यूनिट, मेडिकल इक्विपमेंट एवं दवा निर्माण की 414 इकाइयां सतत उत्पादनरत हैं।
इसी प्रकार प्रदेश में स्थापित 1127 फ्लोर मिलों/आटा चक्कियों, 503 तेल मिलों एवं 332 दाल मिलों का संचालन कराया गया है।
by : Govt. Of Uttar Pradesh