भाभी संग शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहता था देवर….मना करने का परिणाम खौफनाक!
उत्तर प्रदेश के इटावा से देवर और भाभी के रिश्तों को तार-तार करने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्यारे देवर ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब भाभी अपने दोनों बच्चों को घर में पढ़ा रही थी। यह सनसनीखेज वारदात इटावा जिले के उसराहार इलाके का है। बताया जा रहा है कि देवर अपनी ही भाभी से रिश्ते बनाना चाहता था। कई दफा कोशिश भी कर चुका था, लेकिन नाकामयाब रहने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। बच्चों की चीख- पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के मासूम बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
मामला इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र का है, जहां अतर सिंह का परिवार रहता है। अतर सिंह के चार बेटे हैं जिसमें दूसरे नंबर के बेटे प्रदीप कुमार की शादी मोहिनी (30 वर्ष) के साथ हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। प्रदीप के छोटे भाई रवि कुमार की पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर उसको छोड़कर चली गई थी। तभी से रवि अपनी भाभी मोहिनी पर गंदी नजर रखता था। कुछ महीने पहले भी उसने भाभी के साथ छेड़खानी की थी। जिसको लेकर मोहिनी ने अपने पति प्रदीप और सास-ससुर से शिकायत की थी लेकिन शिकायत के बाद भी रवि सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।
मोहिनी का पति प्रदीप रोज की भांति हार्डवेयर की दुकान पर काम करने गया था। तभी रवि ने शाम को लगभग 5:00 बजे मोहिनी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की जिसपर मोहिनी ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी दौरान रवि ने कुल्हाड़ी से उसपर हमला कर दिया। इस हमले में मोहिनी के गले, हाथ और सिर में गंभीर चोटे आईं। वह लहूलुहान हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचनां पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी देवर रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।