डोर-टू-डोर सर्वे की धीमी गति पर डीएम हुये नाराज
ललितपुर न्यूज : जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में जनपद में बस स्टेशन रैन बसेरा, कोतवाली के सामने रैन बसेरा व रेलवे स्टेशन पर स्टेटिक टेस्टिंग बूथ बनाये गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पीपीई किट पहनकर लोगों का एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है।रिपोर्ट : राहुल साहू
