एक ट्विट से निराश्रित वृद्ध महिला को मिला आशियाना, तहसीलदार व गंज कोतवाल रिपुदमन सिंह ने मौके पर पँहुच कर जाना वृद्ध महिला का हाल

कासगंज प्रशासन की पहल पर महिला को कपडे व खाद्य सामिग्री कराई उपलब्ध पंहुचाया वृद्धाश्रम।

कासगंज/ गंजडुंडवारा। ब्यूरो

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा कस्बे में एक ट्वीट ने एक निराश्रित वृद्ध महिला को छ त उपलब्ध करा दी ।ट्वीट के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया गंजडुंडवारा के पंचायती बाग के गेट पर वृद्ध महिला को तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने कपड़े व खाद्य सामग्री के साथ वृद्धाश्रम में भिजवाया ।

मैले कुचैले कपड़ों में खुद को समेटे वह निराश्रित महिला काफी वृद्ध थी। जाने कहाँ से आ कर उसने बाग पंचायती के मुख्य द्वार पर डेरा जमा लिया था। आते जाते लोंगो को अपनी टूटी फूटी भाषा में आवाज देती।
कुछ उसे खाने के बिस्कुट दे देते तो कुछ उसके पास रखे गिलास में चाय डाल जाते। ऐसे ही चल रहा था,कि अनिल तिवारी नाम के शख्स द्वारा पोर्टल पर डाले गए बृद्धावस्था आश्रम भिजवाए जाने के संदेश को पढ़ कर जिला प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को अचानक तहसीलदार राजीव निगम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह मय पुलिस बल के बाग पंचायती के गेट पर पहुँचे। पुलिसबल व अधिकारियों को महिला के पास देख लोंगो का कौतूहल बढ़ गया। आनन फानन में नगरपालिका से कर्मचारी बुला कर महिला को नहलाया गया। नए बस्त्र मंगा कर पहनाए गए।

तहसीलदार राजीव निगम ने खुद अपने हाथों से उस वृद्ध महिला को बिस्किट खिलाया। उसके बाद वृद्ध महिला को कछला स्थित वृद्धावस्था आश्रम भेजा गया। दिन भर प्रशासन के इस कार्य की चर्चा लोंगो के बीच रही। वहीं कुछ लोग उस अनजान अनिल तिवारी की भी प्रशंसा करते दिखे। जिसके संदेश के माध्यम से प्रशासन जागा और वृद्धावस्था आश्रम में वह वृद्ध पहुँच सकी।

रिपोर्ट: सचिन उपाध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published.