फीमेल फैन की इस हरकत से शर्म से लाल हुए बॉबी देओल

बॉबी देओल 27 जनवरी को 55 साल के हो गए हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का हुजूम देखने को मिला। बॉबी ने अपने फैंस का अभिवादन करने के लिए घर से बाहर आकर फैंस का धन्यवाद दिया है। लेकिन इस दौरान एक महिला फैन ने आश्चर्यचकित करते हुए एक्टर को किस कर दिया।

जन्मदिन के खास दिन पर बॉबी अपने फैंस से मिलने आते हैं। वहीं एक महिला फैन भी मौजूद होती है। वह एक्टर के साथ सेल्फी लेने का अनुरोध करती है। एक्टर उनकी बात मान लेते हैं। जैसे ही बॉबी सेल्फी किल्क करते हैं महिला अचानक उनके गाल पर किस करने लगती है।

महिला ने अचानक उनके गाल पर किस करके एक्टर को हैरान कर देती है। किस करने से बॉबी असहज हो जाते हैं लेकिन मुस्कुराते हुए स्थिति को संभाल लेते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अगर ऐसा किसी एक्ट्रेस के साथ किया होता तो काफी बवाल हो जाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सही नहीं है किसी के मर्जी के बिना छुआ या किस नहीं किया जा सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, अगर किसी लड़के ने एक्ट्रेस को किस किया होता तो मीटू का केस लग गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *