गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए:– कंप्यूटर बाबा

प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन अध्यक्ष खट दर्शन संत समिति मध्य प्रदेश एवं अध्यक्ष राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद मध्य प्रदेश पधारे ।जहां पर धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने आपका स्वागत करते हुए कहा कि महाराज श्री का आगमन हमारे लिए बड़ा ही सौभाग्यशाली है। आप इस समय 16 पीठों के पीठाधीश्वर हैं और जनमानस तथा गौ ब्राह्मण और संतों के हितार्थ संघर्षरत है।


इस अवसर पर धर्माचार्य एवं नारायणी रामानुज दासी आपको अंगवस्त्रम भगवान जगन्नाथ जी का महाप्रसाद और पुष्प गुच्छ प्रदान करके सम्मानित किया गया।
महाराज श्री ने कहा कि गौ हमारी माता है उसे राष्ट्र माता घोषित किया जाए । लोग गाय जब तक दूध देती है उसको अपने पास रखते हैं दूध देने के पश्चात उसको छोड़ देते हैं और जगह-जगह भटकती रहती है यह महा पाप है। गौ हत्या बंद होनी चाहिए इसके लिए जल्द ही पूरे राष्ट्र में यात्रा निकाली जाएगी। सनातनी हिंदुओं की इच्छा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी इसके लिए नियम बनाए और तत्काल घोषणा करें कि गाय हमारी राष्ट्रमाता है। इस मांग को लेकर कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। राष्ट्रव्यापी आंदोलन संतो के द्वारा चलाया जाएगा। जिसका विशेष प्रभाव सरकार पर पड़ेगा। अपार खुशी हुई रामानुज आश्रम पधार कर जहां संतों की सेवा होती है और सनातन धर्म के लिए समय-समय पर अनिरुद्ध रामानुज दास द्वारा अनेक कार्यक्रम तथा लोगों को अवगत कराया जाता रहता है ऐसे गृहस्थ संत का मिलना मुश्किल है।


उक्त अवसर पर आचार्य कमलेश तिवारी दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह एमएलसी जगदेव जी संदीप द्विवेदी यश यादव उमेश सिंह राकेश सिंह मुन्ना शर्मा डॉक्टर अवंतिका पांडे डॉक्टर विवेक पांडे डॉ अंकिता पांडे आरविका पांडे उर्फ छोटेलाल सरकार रामचंद्र उमर वैश्य अजय उपाध्याय सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *