गोमत में विद्युत विभाग का चला बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटो अभियान

अलीगढ़ खैर तहसील क्षेत्र में विद्युत विभाग एस डी ओ अरविंद कुमार ने ग्राम गोमत में आज राजस्व वसूली कैंप लगाया गया। बकाया पर 41 कनेक्शन काटे गए जिन पर 12.11 लाख रु बकाया चल रहा है। 7 बड़े बकायेदारों की मीटर उखाड़े गए जिनको पूर्व में 1 लाख रु से अधिक बकाया होने के कारण काटा गया था। 5 उपभोक्ताओं के लाइन से मीटर जोड़े गए। 65 हजार रु की राजस्व वसूली हुई। 115 उपभोक्ताओं के मीटर रीडर को बुलाकर अपने सामने वास्तविक रीडिंग डलवाकर बिल बनवाए गए। एसडीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में अभियान चला। चैकिंग टीम जेई अशोक कुमार, राजेश ओमवीर शेरा तेजवीर बंटी आदि शामिल रहे।


रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *