चंदौली : आशीष रघुवंशी की अध्यक्षता में “हर  घर तिरंगा” अभियान को लेकर बैठक आहूत, तीन करोड़ घरो पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य

चंदौली : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा चंदौली द्वारा जिला अध्यक्ष आशीष रघुवंशी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय पर आहूत की गई।

तीन करोड़ घरो पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य

कार्यक्रम के दौरान प्रवासी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अखिलेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा उत्तर प्रदेश को प्रदेश के तीन करोड़ घरो पर तिरंगा झंडा लगाना है जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ता स्वयं समाज के सहयोग से झंडा एवं ध्वज हेतु डंडा आदि लेकर घरों पर ध्वज लगाने का कार्य करेंगे।

हर मंडल में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा

इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने कहा कि 9 व 10 अगस्त को हर-हर मंडल में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन करना है तिरंगा यात्रा राष्ट्र की धुन के साथ निकालना है बाइक रैली के साथ डीजे बैंड ढोल इत्यादि के साथ देशभक्ति गीत के साथ आयोजन करना है साथी 11 अगस्त को महापुरुषों की मूर्तियों पर साफ सफाई व धुलाई कर माला पर करना है साथी 11 अगस्त को हर गांव में वार्ड में वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम गीत के साथ प्रभात फेरी निकाला है।

इस दौरान प्रतीक पांडे अंकित पांडे विवेक सिंह अमित अग्रहरि हर्षित तिवारी हिमांशु सिंह अविनाश मौर्य चंदन जयसवाल शुभम पाठक अमित अग्रहरि संजय उपाध्याय विवेक सिंह अशोक सोनकर निशांत सिंह कर्मवीर सरवन सिंह विवेक त्रिपाठी अमित सैनी सुनील चौहान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान अध्यक्ष आशीष रघुवंशी संचालन जिला महामंत्री देवेश पांडे ने किया।

UP Express News:
Recent Posts