होली पर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सम्मान करें :– धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम सर्व धर्मसद्भाव समिति के अध्यक्ष धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास एवं महामंत्री मौलाना ताजदार साहब ने अपने संयुक्त बयान में होली और माहे रमजान की बधाई देते हुए जनपद वासियों से आग्रह किया है कि जनपद प्रतापगढ़ में सदैव हिंदू मुस्लिम बौद्ध जैन सिख ईसाई भाइयों का भाईचारा प्रेम सद्भाव बरकरार रहा है।
कभी कोई किसी के अंदर वैमनस्यता नहीं रही है। यह परंपरा प्रतापगढ़ की बरकरार रहे इसलिए हम सभी को एक दूसरे का सम्मान करना है, किसी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना है। असामाजिक तत्वों के बहकावे में नहीं आना है, सहिष्णुता प्रेम सौहार्द बनाकर के रखना है।
यह धरती धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, पंडित नारायण दत्त ओझा पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीश माननीय उच्चतम न्यायालय, मौलाना यार साहब ,परम पूज्य जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री विद्वान स्वामी, मौलाना अहमद साहब फूलपुरी, स्वामी टीकमाचार्य जी महराज, पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, राजा दिनेश सिंह, परम वैष्णव गृहस्थ संत पंडित सूर्यबली पांडे एडवोकेट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी, कारी रजी साहब, मौलाना मुनीर साहब, हाजी रजजाक, हाजी रमजान एडवोकेट, मुल्ला मसलुद्दीन नेवाड़ी आदि ने इस पावन धरती को पवित्र किया है।
इसलिए इस पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को हमें स्वीकार करते हुए उसे मानना चाहिए और प्रशासन तथा पुलिस भाइयों का सहयोग करना चाहिए किसी बात को लेकर जिद करना उचित नहीं होगा। ऊपर वाला आपकी मदद करे और जनमानस अपने-अपने ढंग से अपना त्यौहार मनाएं।
