होली पर सख्ती: DGP प्रशांत कुमार के कड़े निर्देश, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ: होली को लेकर DGP प्रशांत कुमार का सख्त निर्देश

  • संवेदनशील स्थानों पर अधिकारीयों को खुद भ्रमण करने का दिया निर्देश
  • त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने की अनुमति न दी जाए- DGP
  • होलिका दहन के समस्त स्थानों का भ्रमण एवं आयोजकों से गोष्ठी की जाए- DGP
  • सभी धर्म के धर्मगुरूओं, शान्ति समितियों तथा अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट द्वारा गोष्ठी की जाए – DGP
  • मिश्रित आबादी के क्षेत्रों, जुलूस के मार्गों एवं कम्युनल हॉटस्पॉट पर पर्याप्त जनशक्ति की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से चेकिंग की जाए – DGP
  • होली तथा रमजान के कार्यक्रम जहाँ एक स्थान व एक समय पर हो वहाँ आयोजकों से वार्ता कर पूर्व से योजना बनाकर समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जाए – DGP
  • 24X7 सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर निगरानी रखी जाए, आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाए – DGP
  • पोस्टर पार्टी एवं मार्निंग चेकिंग टीम का गठनकर उनको नियमित रूप से निकाला जाए- DGP
  • भीड़-भाड़ के स्थल एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर नियमित रूप से बीडीएस टीम, स्निफर डॉग्स द्वारा चेकिंग कराई जाए- DGP
  • पूर्व की घटनाओं के आधार पर हॉटस्पॉट चिन्हित कर समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जाए- DGP
  • संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर जोन/सेक्टर स्कीम में पुलिस व्यवस्थापन किया जाए- DGP
  • दंगा नियंत्रण योजना का पूर्वाभ्यास एवं दंगा निरोधक उपकरणों की गुणवत्ता,उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए- DGP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *