IPL Final जीतने के बाद असली मालामाल कौन होता है? खिलाड़ी या मालिक?

आईपीएल 2025 अब अपने आख़िरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। तो आइये, आपको बताते हैं कि आईपीएल 2025 में टीम के मालिकों को कहां से पैसा मिलता है और कितना मिलता है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL आज सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं रह गया है, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जो खिलाड़ियों, फैंस और फ्रेंचाइज़ी मालिकों – सभी के लिए बड़ा फायदेमंद सौदा है। जब कोई टीम फाइनल जीतती है, तो जश्न सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहता। असली खुशी टीम के मालिकों के साथ सपोर्ट स्टाफ और जितने वाली टीम को होती है।

जीतने पर मिलती है कितनी राशि?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार भी आईपीएल प्राइज मनी पिछले वर्ष जैसा ही है इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्ष 2024 के आंकड़ों की बात करें तो IPL में चैंपियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई थी। वहीं, उपविजेता टीम को 12.4 करोड़ रुपये का इनाम मिला। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 7 करोड़ और 6.5 करोड़ रुपये मिले।

हालांकि, टीम मालिकों को सीधे कितना पैसा मिलता है, इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वजह ये है कि इनामी राशि का बंटवारा खिलाड़ियों और स्टाफ के बीच होता है, जबकि मालिकों की कमाई के स्रोत कुछ और होते हैं।

टीम मालिकों की कमाई कहां से होती है?

IPL में टीम मालिक सिर्फ इनामी राशि पर निर्भर नहीं होते। उनकी असली कमाई Sponsorships, टीवी राइट्स, टिकट सेल्स और मर्चेंडाइज से होती है।

  • स्पॉन्सरशिप डील्स: टीम की जर्सी, किट और मैदान में दिखने वाले विज्ञापन से अच्छी-खासी आय होती है।
  • ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू: IPL मैचों के टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारण से जो आमदनी होती है, उसका हिस्सा भी टीम मालिकों को मिलता है।
  • टिकट और मर्चेंडाइज बिक्री: स्टेडियम में टिकट की बिक्री और टीम के नाम से बिकने वाली टी-शर्ट, कैप और अन्य प्रोडक्ट्स से भी बड़ी कमाई होती है।

इतना ही नहीं, IPL से होने वाली कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा बीसीसीआई और टीम मालिकों के बीच बांटा जाता है, जिस पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता।

 

 

 

 

 

 

Disclaimer: उपरोक्त रिपोर्ट  अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *