जहरीली शराब से हुई मृत्यु पर सरकारी व्यवस्था के प्रति रोष तथा मृतकों के परिवारजनों को दस-दस लाख का मुआवजे की मांग

श्री राज्यपाल महोदया
उत्तर प्रदेश
राज भवन लखनऊ
द्वारा
जिलाधिकारी
मेरठ

माननीय महोदया
विषय :मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मृत्यु पर सरकारी व्यवस्था के प्रति रोष तथा मृतकों के परिवारजनों को दस-दस लाख का मुआवजा ।

उत्तर प्रदेश में जनजीवन ताबड़तोड़ अपराधों के साए में चल रहा है। ऊपर से मेरठ की जहरीली शराब कांड ने कहर बरपा रखा है।
उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार शासकीय उत्तरदायित्व को सुशासन, अनुशासन व सुदृढ़ नीतियों के स्थान पर ध्यान भटकाने की क्रियाओं के कारण जनहित से विमुख हो चुकी है जिसके परिणाम स्वरूप अधिकारियों में भी लापरवाही का दृष्टिकोण है।
मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में नकली शराब की उपलब्धता हमारी बातों का खड़ा प्रमाण है। प्रशासन, पुलिस, आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त अनदेखी का परिणाम है कि भारी मात्रा में ग्रामीणों के बीच नकली शराब बेची गई जिसके कारण अनेकों परिवारों के जीविकोपार्जन करने वालों की या तो मौत हुई या वे लंबे समय के लिए शारीरिक श्रम अक्षमता का शिकार हुए हैं।
हमारी मांग है कि
१. जहरीली शराब कांड की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों को दंडित करें तथा जांच के दौरान उत्तरदायी सभी विभागों के संबंधित अधिकारी निलंबित रहें।
२.मृतकों के परिवारजनों को दस-दस लाख तथा गंभीर बीमारों को दो-दो लाख का मुआवजा दिया जाए।
३. भूमिहिन मृतकों को ग्राम सभा के भूमि से खेती हेतु पट्टा दिया जाए।
धन्यवाद
भवदीय

प्रतिलिपि
जिलाधिकारी मेरठ

गोपाल अग्रवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा, ग़ुलाम मोहम्मद पूर्व विधायक परभुदयाल वाल्मीकि पूर्व विधायक, बाबर चौहान खरदौनी राष्ट्रीय सदस्य समाजवादी युवजन सभा, विजय सिंह पाल जिलमहासचिव विजय मलिक मोहमाद अब्बास पूर्व मंत्री, चेतनयदेव स्वामी ,रविंदर प्रेमी ,अशरफ़ चौधरी ,मनोज चपरना ,आदिल अंसारी ,गलशेर राणा ,मोहम्मद चाँद ,विजय पाल कशियप अहेतेशाम इलाही ,राज सिंह यादव ,संजय यादव ,यासीन पहलवान गुल्फ़ाम सैफी गजनफ़र अलवी तस्सवर अली मशीर खान आदि मोज़ुद रहे !

#बाबरचौहानखरदौनी
#46_किठौरविधानसभा_मेरठ

 

  • आप हमारे Telegram  चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे  : UP Express News
  • आप हमारे Whats App  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे : UP Express News
  • आप हमारे Facebook Page  को लाइक करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Twitter  पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Instagram पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 

 

रिपोर्ट: जिला सवांददाता
उमेश पाण्डेय,मेरठ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.