खैर के एक गांव की महिला के साथ उधारी के ढाई सौ रुपए ना देने पर नामजदों ने की छेड़छाड़ और मारपीट पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर।

अलीगढ़ खैर के एक गांव की महिला ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उसने पड़ोसी बृजेश से ढाई सौ रुपए उधार लिए थे आज बृजेश उधारी के पैसे मांगने आया जिस पर महिला ने एक-दो दिन देने की बात कही तो बृजेश अभी दो अभी दो कहने लगा जिस का विरोध किया तो महिला का आरोप है कि बृजेश और सतीश ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी की और निशा किरण कमलेश ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसकी शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में नामजद पांचों लोगों के खिलाफ देते हुए न्याय की गुहार लगाई है खैर इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए नामजद लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *