क्षत्रिय महासभा ने बैठक कर दी श्रधांजलि

मृतक भोज के स्थान पर किए श्रधांजलि सभा,

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक शोकसभा के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बिजरोठा ललितपुर पर सम्पन्न हुई।

बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बेबीराजा बुन्देला के पतिदेव देवेंद्र सिंह बुन्देला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि समाज के सभी लोग मृतक भोज के स्थान पर सभी श्रधांजलि सभा करे।जिला महामंत्री भगवत सिह बैस ने कहा कि जहाँ एक ओर परिवार को अपार दुख झेलना पड़ता है तो दूसरी ओर चंद लोग निजी स्वर्थ के लिए तेरहवीं करवाते है।जो गलत है।मृतक के नाम पर वच्चो के नाम कोई शैक्षिक फंड जमा करना चाहिए।अन्य वक्ताओं ने भी मृतक भोज का वहिष्कार किया।

उपस्थित सभी लोगो ने चित्र के समक्ष विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।बैठक में प्रमुख रूप से बिजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह चौहान जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार हनुमत सिंह चौहान,जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस जगदीश सिंह परमार भूपेंद्र सिंह तोमर बॉबी राजा पटसेमरा,अरविंद सिंह बुन्देला,राजेंद्र सिंह राठौर सुरेन्द्र पाल सिंह वघेल रविन्द्र सिंह सुरेन्द्र सिंह बुन्देला,सतेंद्र सिंह सिसोदिया,पुष्पेंद्र सिंह परमार,आकाश चौहान,भरत सिंह चौहान,जितेंद्र सिंह,जय हिंद सिंह परमार जंडेल सिंह परमार देवेंद्र सिंह चौहान अजय प्रताप सिंह सतेंद्र बुन्देला आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राहुल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *