रसिया राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया ऐतिहासिक ऐलान : पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को दी मंजूरी

कोरोना महामारी के कारण पुरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है और इससे निपटने के लिए सभी देशो की स्वास्थ्य टीम भी इसकी वैक्सीन बनाने में लगी हुई हैं | जबकि रसिया ने सबको चौकाते हुए कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन का इजाद करते हुए इतिहास रच दिया है | आज रुसी राष्ट्रपति ने एलान कर दिया |

किसे लगा पहला वैक्सीन 

रुसी राष्ट्रपति ने एलान करते हुए बताया कि हमने वैक्सीन का इजाद करते हुए इसे मंजूरी भी दे दिया है | इसकी पहली वैक्सीन का टीका उनकी ही दोनों बेटियों को लगा है | और इसे एक सफल  वैक्सीन के रूप में घोषित किया गया है |

किसने तैयार किया वैक्सीन 

दुनिया को कोरोना के आतंक से बचने के लिए गाम्लेया रिसर्च  इंस्टिट्यूट ने एडोना वायरस को आधार बनाकर तैयार किया है |

मास्को से जारी निर्देश

रूस के मास्को से दावा तो यह भी किया जा रहा है कि वैक्सीन पर रिसर्च २० सालों से चल रहा था | दावा में यह भी बताया जा रहा है कि इसे बनाने में जो पार्टिकल्स प्रयुक्त हुए हैं वे खुद को दुहरा नही सकते | लगाने पर हल्का बुखार का अंदेशा है जिसके लिए पैरासिटामाल का प्रयोग करने की सलाह है |

किसे और कब मिलेगी वैक्सीन 

रूस के स्वास्थ्य  मंत्री मिखाइल मुरशको ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को और फिर सीनियर सिटिजन को वैक्सीन की डोज दी जायेगी | वैसे तो सितम्बर में इसकी पहली औद्योगिक प्रोडक्शन  की जायेगी | फिर अक्टूबर में अन्य देशो के लिए उपलब्धता के बारे में निर्णय  लिया जायेगा |

इस वैक्सीन की कीमत 

रशिया के द्वारा बनाये गए वैक्सीन की कीमत अपने देश के लिए फ्री ऑफ कास्ट रखी है ,जबकि अन्य देशो के लिए समयानुसार विचार किया जायेगा |

संजीव राय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *