क्या सुशांत सिंह राजपूत को उनकी गर्लफ़्रेंड रिया ने मारा?…सुशांत केस में आया नया मोड़
सुशांत सिंह सुसाइड केस में अब तक बॉलीवुड गैंग शक के घेरे में था लेकिन अब इस केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल सुशांत सिंह के पिता केके सिंह, पटना के राजीव नगर थाने में उनके कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाए हैं। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिक्र किया है कि उनके बेटे के मौत के पीछे रिया चक्रवर्ती व उनके सहयोगीयों का हाथ है। रिया ने अपने सहयोगियों और परिजनों के साथ मिलकर सुशांत सिंह को इस हालत में पहुंचा दिया कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
रिया पर 15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप:
उनके पिता ने बताया कि सुशांत सिंह के अकाउंट में 17 करोड़ रुपए थे जिसमें से ₹150000000 ऐसे किसी खाते में ट्रांसफर किए गए हैं जो सुशांत सिंह का नहीं है। पुलिस इस बात की भी जांच करें कि आखिर वे पैसे कहां गए।
सुशांत की मानसिक स्थिति की जिम्मेदार रिया हैं:
अभिनेता के पिता का यह भी कहना है कि रिया से मिलने से पहले सुशांत सिंह की मानसिक स्थिति एकदम सही थी। वे मेंटली हेल्दी थे। आखिर उनसे मिलने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उनको यह प्रॉब्लम हो गई। और मानसिक इलाज कराने के लिए परिवार वालों की इजाजत क्यों नहीं ली गई? क्योंकि मानसिक रूप से रोगी व्यक्तियों से संबंधित निर्णय लेने का समूचा अधिकार उनके परिवार के पास होता है। पुलिस इस बात की भी जांच करें कि क्या डॉक्टर भी इस साजिश में शामिल थे? उन्होंने आखिर कौन सी दवाइयां दी? या क्या इलाज किए सुशांत सिंह का? रिया से मिलने के बाद सुशांत को फिल्मों के ऑफर कम कैसे हो गए? इसके पीछे कौन कौन था? ये सारे आरोप FIR में दर्ज कराए गए हैं।
अपने दोस्त महेश के साथ ऑर्गेनिक खेती करने का प्लान बनाये थे सुशांत:
एफआईआर में उनके पिता ने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत अपने दोस्त महेश के साथ केरल के कुर्ग में एक जगह खरीदने वाले थे जहां पर वे दोनों ऑर्गेनिक खेती करने का प्लान बना रहे थे। रिया ने उनको वहां जाने से रोका ।
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को ब्लैकमेल व धमकाने का आरोप:
FIR में कहा गया है कि रिया उनको केरल जाने से रोकने के लिए धमकी देने लगी कि अगर वो वहां गए तो वे उनकी मानसिक स्थिति का ज़िक्र मीडिया के सामने कर देंगी। और फिर आखिर में सुशांत को बर्बाद करने के बाद उनके मेडिकल कागजात, बैंक कार्ड्स और लैपटॉप लेकर उनके घर से निकल गयी। इन सारी चीज़ों से वो उनको लगातार ब्लैकमेल करती रहीं।
अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड ने ट्वीट करके कहा, TRUTH WINS:
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रहने वाली उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने, FIR दर्ज होने के बाद ट्वीट करके कहा कि, सच्चाई की जीत होती है। दरअसल अंकिता के साथ ही सुशांत सिंह ZEE पर एकता कपूर के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता में काम किये थे। जिसके उनदोनो को रातोंरात स्टार बना दिया था।
— Ankita lokhande (@anky1912) July 29, 2020
इसके अलावा और भी गंभीर आरोप लगाए हैं सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह। उनके इस आरोप के बाद अब शक के घेरे में रिया चक्रवर्ती हैं। उनके पिता ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस इस बात की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सज़ा दिलाये। 14 जून को मुंबई में बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाये गए थे।