लखीमपुर खीरी: अच्छी बरसात से किसानों में खुशी की लहर, गर्मी से भी मिली राहत
लखीमपुर खीरी तहसील निघासन के ग्राम पंचायत सिधौना मे रात मे बहुत अच्छी बारिश हुई। उमस भरी गर्मी से ग्रामीणो को राहत मिली है। किसान भाइयों मे खुशहाली देखी गई। काफी दिन हो गए बारिश नहीं हो रही थी जिस मे गर्मी से सभी परेशान थे। अच्छी बरसात होने के से धान की खेती करने वाले किसान गदगद है। अभी धान की बोआई का सीजन चल रहा है। ऐसे में अच्छी बरसात की कामना सभी किसानों की होती है।
रिपोर्ट: गुरदेव सिंह विरक