महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, राजनीतिक महकमे में हड़कंप, PM मोदी और CM योगी सहित कई बड़ी हस्तियों का उनसे मिलना हुआ था
अयोध्या न्यूज़:
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी के कोविड-19 पॉजिटिव होने से अयोध्या सहित पूरे सरकारी महकमों में हड़कंप मच गई। इसका कारण है कु पिछले हफ्ते अयोध्या भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित कई बड़ी हस्तियां उनके संपर्क में आई हैं।
गुरुवार को अयोध्या में उनका आश्रम सैनिटाइज करने के बाद उनके उत्तराधिकारी समेत अन्य साधु संतों को भी होम क्वारंटाइन करने का इंतजाम किया जा रहा है। और जो भी उनके संपर्क में आया है उनको होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया जा रहा है।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद लेने वालों में शामिल है। हालांकि उन्होंने अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मास्क पहने हुए थे। भूमि पूजन समारोह में पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य, मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी जैसे कई बड़े अफसर व मंत्री उनके संपर्क में आए हैं। इससे पहले महंत नृत्य गोपाल दास जी से मिलने वालों की लंबी लिस्ट है जो उनसे मंदिर निर्माण से संबंधित कार्य एवं दान के लिए मिलते थे। प्रत्येक दिन मिलने वाले लोगों की लंबी लिस्ट है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने COVID19 पॉजिटिव महंत नित्या गोपालदास जी के स्वास्थ्य की स्थिति का विवरण लिया है। उन्होंने डीएम मथुरा और मेदांता के डॉo त्रेहन से बात की और अस्पताल में उनके लिए तत्काल चिकित्सा, उचित ध्यान देने का अनुरोध किया।
वही मथुरा के जिलाधिकारी, एसआर मिश्रा (SR MISHRA) ने बताया कि महंत नित्या गोपालदास जी की हालत स्थिर है। उन्हें मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।