महाराजगंज: अचानक पेड़ गिरने से महिला की मौके पर मौत

महाराजगंज न्यूज़:

महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो टोला मंगलडीह निवासी महिला अतरून निशा पत्नी मोहम्मद उमर कोल्हुई कस्बे से दबा करा कर घर जा रहे थे कि रास्ते में चिनगुद राम हाई स्कूल के सामने अचानक उपर पेड़ गिरने से मौके पर हि बाइक सवार महिला कि मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में बाइक चालक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जबकि घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस द्वारा घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पेड़ गिरने से घंटों तक कोल्हुई लोटन मार्ग जाम रहा पुलिस ने कडी मसक्कत के बाद पेड़ को कटवाकर रास्ते से हटवाया तब जाकर आवागमन संचालित हो सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो मलंग डीह निवासिनी अतरूंन्निशा 45 वर्ष दवा कराने के लिए कोल्हुई बाजार आयी हुई थी। वापस अपने घर जाते समय ये दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक पेड़ गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

रिपोर्ट: अरविंद पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *