महाराजगंज न्यूज़: तीन वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण…
✍️…अरविंद पटेल
महाराजगंज जिले के नौतनवा थाने स्थानीय कस्बे के गौतम बुद्ध नगर वार्ड से बीते सोमवार की दोपहर एक 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बच्चे के पिता की तहरीर पर नौतनवा पुलिस मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में लग गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के गौतम बुद्ध नगर वार्ड में सौरभ सिंह अपनी पत्नी कुसुम व 3 वर्षीय बच्चे चैंपियन के साथ किराए पर रहते थे। सौरभ सिंह ने बताया कि आंध्र प्रदेश का रहने वाला एक हरी नामक व्यक्ति अपनी पत्नी अनसूइया के साथ कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड में करीब तीन महीने से किराए के मकान में रहकर कस्बे के रेलवे स्टेशन चौराहे के पास ठेले पर लिट्टी डोसे का दुकान लगाया करता था। जिसका उनके यहां बराबर का आना जाना था। इसी दौरान दोपहर वह उनके घर आया और किशोर को बाजार घूमाने के बहाने लेकर गया। लेकिन देर शाम जब वह किशोर को लेकर वापस नहीं आया। तो माता-पिता ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी और जब हरि के मकान पर जाकर देखा तो घर में ताला लगा है और पति-पत्नी दोनों किशोर को लेकर मौके से फरार हैं। दंपति ने इस घटना की सूचना थाने पर दे दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शिव मनोहर यादव का कहना है कि किशोर के पिता सौरभ सिंह के तहरीर पर आरोपी हरि व उसकी पत्नी निवासी अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोर की खोजबीन किया जा रहा है।