मण्डलायुक्त ने एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र से ली जानकारी दूसरे दिन निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश

ललितपुर न्यूज : आयुक्त मण्डल झांसी सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा जनपद प्रवास के दूसरे दिन कलैक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष/कोविड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कन्ट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों से कन्ट्रोल रूम के सम्बन्ध में पूछतॉछ कर जानकारी प्राप्त की गयी।

अपर जिलाधिकारी न्यायायिक लवकुश त्रिपाठी द्वारा एकीकृत आपदा नियन्त्रण केन्द्र के सम्बन्ध में आयुक्त को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। आयुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मचारियों से भी उनके कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की गयी।

अपर जिलाधिकारी न्यायायिक द्वारा आयुक्त को अवगत कराया गया कि कन्ट्रोल रूम में आने वाले प्रत्येक फोन कॉल पर तत्काल कार्यवाही की जाती है। कन्ट्रोल रूम में दो शिफ्टों में कार्य किया जाता है। प्रत्येक कॉल का विवरण पंजिका में रखा जाता है तथा प्राप्त शिकायत का निस्तारण उसी दिन कर शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है। मौके पर कन्ट्रोल रूम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से भी पूछतॉछ कर जानकारी हासिल की गयी।

यहां पर बताया गया कि एक चिकित्सक व पॉच कर्मचारी साथ में कार्य करते हैं, कन्ट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को भेजते हैं तथा निस्तारित होने पर फीड बैक भी प्राप्त किया जाता है।

आयुक्त द्वारा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों से पॉजीटिव निकलने वाले केसों, उनके फोलोअप तथा शासनादेश के अनुसार ही कार्य किये जाने की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिदिन घर जाकर सैम्पलिग/सर्वे करने वाली सर्विलांस टीम की कार्य-योजना के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की साथ ही कहा कि कान्टेक्ट टेस्टिंग शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाये। पॉजीटिव केस पाये जाने पर सम्बन्धित क्षेत्र को कन्टेमेन्ट जोन घोषित कर सेनेटाईजेशन के कार्य को गंभीरता से किया जाये।

रिपोर्ट : राहुल साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *