मेरठ- बागपत जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, कोरोना पॉजिटिव!

मेरठ: कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है इसका शिकार अब मेरठ- बागपत जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह हुए हैं। चिकित्सकों ने उन्हे होम क्वारंटाइन कर दिया है।

कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी

खुद के कोरोना पॉजिटिव होने ही जानकारी मनिंदरपाल सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी है। ग्रामीण परिवेश में राजनीति करने वाले मनिंदरपाल सिंह कोरोना के प्रकोप को देखते हुए खुद ही पिछले चार माह से अपने परिवार से अलग अपने कैंपस में रह रहे थे।

पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में लोगों से जांच की अपील

मनिंदरपाल सिंह ने अपनी रिपोर्ट पॉजिटी आने के बाद उन्होंने उन लोगो से भी अपनी जाँच करने की अपील की है जो उनसे अब तक मिल चुके है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

प्रदेश में कोरोना प्रकोप के बीच अच्छी खबर

वैश्विक महामारी कोविड 19 का प्रकोप जारी है। हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जो लोग होम आइसोलेशन में है उनके बारे में जानकारी देते हुए अमित मोहन प्रसाद, ACS, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि राज्य में 56,459 एक्टिव मरीजों में से 28,609 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक कुल 1,08,056 लोग होम आइसोलेशन में थे, जिनमें 79,447 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

  • आप हमारे Telegram  चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे  : UP Express News
  • आप हमारे Whats App  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे : UP Express News
  • आप हमारे Facebook Page  को लाइक करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Twitter  पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News 
  • आप हमें  Instagram पर Follow  करने के लिए यहाँ क्लीक करे : UP Express News

रिपोर्ट: उमेश पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *