नाराज होकर नीति आयोग की बैठक से बाहर आईं CM ममता बनर्जी, जाने क्या हुआ
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिस्सा लिया, लेकिन बीच में ही नाराज होकर बाहर आ गईं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने से रोका गया और उनका माइक बंद कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया और सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।
प्रमुख बाते
- नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक में ममता बनर्जी ने हिस्सा लिया।
- बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।
- ममता बनर्जी बीच मीटिंग से नाराज होकर बाहर आ गईं।
- उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।
- ममता बनर्जी ने कहा कि जब वह बोल रही थीं, तो उनका माइक बंद कर दिया गया।
- बैठक के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत की।
- उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने से रोका जा रहा है, जो बंगाल और सभी क्षेत्रीय दलों का अपमान है।
- ममता बनर्जी ने बैठक का बहिष्कार किया।
- उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू को 20 मिनट और अन्य सीएम को 10-12 मिनट मिले, लेकिन उन्हें सिर्फ 5 मिनट में रोक दिया गया।
- बैठक का मुख्य लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना था, जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल थे।
साभार क्लिक इंडिया