नेहरू महाविद्यालय एग्रीकल्चर के छात्रों एवं छात्र नेताओं द्वारा महाविद्यालय में प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के सीमान्त एवं पिछड़े जनपद ललितपुर में मुख्यालय पर स्थित नेहरू महाविद्यालय ललितपुर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनुदानित एवं विश्वविद्यालय अनुदान अयोग , नई दिल्ली द्वारा 2 एफ एवं 12 वीं में मान्यता प्राप्त महाविद्यालय है । महाविद्यालय में विगत 8 वर्षों से बी ० एस – सी 0 कृषि प्रथम वर्ष में 240 सीट स्वीकृत थी जिसमें जनपद ललितपुर सहित अन्य जनपदों के छात्र / छात्राओं को प्रवेश मिल जाता था । निवेदन है कि इस वर्ष बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा महाविद्यालय की सीटें घटाकर 180 कर दी गई है । 80 सीटें कम होने से जनपद ललितपुर तथा आसपास के अनेक छात्र / छात्रायें प्रवेश से वंचित रह गये हैं महाविद्यालय में 240 सीट के अनुसार प्राध्यापकगण एवं अवस्थापना सुविधा उपलब्धहै । अतः छात्र / छात्राओं की ओर से आपसे प्रार्थना है कि विगत वर्षों की भांति नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में 240 सीटें स्वीकृत कराने की कृपा करें जिससे अवशेष छात्रों को भी प्रवेश मिल सके ।
बंदना, रोशनी, सपना,पूनम झा, मुस्कान निक्की
पुष्पेंद्र यादव वसा, अनुण राजा तालगाय, रामगोपाल सेन राधे , पावन तिवारी, लोवेलेश कुमार पटेल, प्राशु साहू, एवं अन्य छात्र मौजूद रहे एवं प्रदर्शन किया।

राहुल साहू खिरिया

