ललितपुर: नेहरू युवा केंद्र के द्वारा, वन महोत्सव का आयोजन किया गया
ललितपुर न्यूज: नेहरू युवा केंद्र ललितपुर के ब्लाक बार के स्वयंसेवक हरेंद्र राजा द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 501 वृक्ष लगाकर ग्राम प्रधान राम सिंह राजपूत रोजगार सेवक सूरज सिंह यादव महिला सहायता समूह की महिलाओं और नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडल एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
स्वयंसेवक हरेंद्र राजा द्वारा कहा गया कि हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष उतने ही आवश्यक हैं जितना कि भूख लगने पर पेट के लिए भोजन। वृक्षों से हमारा पर्यावरण चारों ओर ऑक्सीजन का वातावरण शुद्ध जल वायु और वर्षा का वृक्षारोपण मुख्य केंद्र है।
इसलिए हम सबको वृक्ष लगाना चाहिए एवं उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए। तभी हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: राहुल साहू