नितीश कुमार का BJP के साथ आना तय! तेजस्वी ने कहा, बिहार में अभी खेल होना बाकी है।

बिहार में आज महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। प्रदेश में सियासी उथल-पुथल मची हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच आज बीजेपी और आरजेडी की अहम बैठक हो रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के आवास पर विधायकों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। वहीं जेडीयू और भाजपा नेताओं के बीच हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने पटना में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल थे, जिसमें राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार में अभी खेल होना बाकी है। 

वही बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक जारी है। इस बैठक में भाजपा के सभी विधायक मौजूद हैं। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, सांसद सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से पार्टी के सभी वरीय नेता मौजूद है। इधर, चर्चा यह भी है कि रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह पटना आ सकते हैं। हालांकि, बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस मामले में अब तक कुछ जानकारी नहीं दी गई है।

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार कायम रहेगी या गिर जायेगी, इस पर आज तस्वीर साफ हो जाएगी। अटकलों की बाजार में कई सियासी गतिविधियों का एलान हो गया है। जेडीयू के सासंदों ने मोदी-नीतीश साथ को जरूरी बताना शुरू कर दिया है। जेडीयू नेताओं के तेवर आरजेडी को लेकर तल्ख नजर आ रहे है। इस बीच बिहार की सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि वह आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे। अब सबकी नजरें नीतीश कुमार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। खबरों का बाजार गर्म है कि कल शाम तक गाँधी मैदान में नितीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अभी इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *