पंडित सुभाष मिश्रा एडवोकेट के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए:– धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम अत्यंत दुखद पंडित अभिषेक मिश्रा (विक्की) एडवोकेट हाई कोर्ट के पिताजी पंडित सुभाष मिश्रा एडवोकेट हाई कोर्ट की हत्या आज दिनदहाड़े करनैलगंज गोंडा में कर दी गई।
अपराधियों द्वारा बहुत ही दुस्साहसिक घटना की गई। यह अति निंदनीय है। शासन प्रशासन से दास की मांग है कि अपराधियों की नियमानुकूल तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल एवं समस्त अधिवक्ताओं के संगठन से भी मेरा अनुरोध है कि इस मुद्दे को अपने संज्ञान में लेकर कार्यवाही हेतु मांग करें और अपराधियों को दंड दिलाएं।
धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
अध्यक्ष अधिवक्ता आश्रित संघ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
