प्रभारी मंत्री ने धर्माचार्य का आशीर्वचन प्राप्त कर मा मोदी जी एवं मा योगी जी की सरकार के कल्याण की कामना किया
प्रतापगढ़ तेजगढ़ में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह पत्नी सुरेंद्र सिंह ने विगत वर्षों की भांति एक विशाल धार्मिक आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में महिलाओं का हुजूम इकट्ठा हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं प्रतापगढ़ के प्रभारी या दयाशंकर सिंह रहे।

माननीय मंत्री जी ने धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास को माल्यार्पण करके चरण स्पर्श कर आशीर्वचन प्राप्त किया। आप द्वारा माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश के मंगल तथा राष्ट्र में शांति हेतु कामना किया।
इस अवसर पर धर्माचार्य जी को श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं उनके पति सुरेंद्र सिंह ने अंगवस्त्रम एवं भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चित्र का प्रतीक चिन्ह प्रदान करके चरण स्पर्श किया तथा राष्ट्र समाज एवं महिलाओं के कल्याण हेतु आशीर्वचन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य खादी ग्राम उद्योग आयोग नई दिल्ली नागेंद्र रघुवंशी, राजेंद्र मौर्य विधायक सदर जीत लाल पटेल विधायक विश्वनाथगंज आशीष श्रीवास्तव अध्यक्ष शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट हरिओम मिश्रा गिरधारी सिंह के के सिंह दिनेश सिंह डगैंचा राम सिंह शांभवी सिंह राम जी मिश्रा राम सिंह रॉबिन पटेल सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे। शांति एवं सुरक्षा हेतु इंस्पेक्टर आदित्य सिंह एवं महिला प्रभारी मीनाक्षी पांडे ने व्यवस्थित रूप से प्रदान किया।
संचालन अशोक मिश्र वरिष्ठ नेता भाजपा ने किया।
