प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के पुतला दहन के पश्चात अस्थि विसर्जन किया
बहराइच न्यूज:
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और जंगलराज के खिलाफ समाजवादी पार्टी बड़े पैमाने पर लगातार विरोध जताते चली आ रही है। दबंगों के आगे नतमस्तक हुई खाकी और प्रदेश में मैं हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं के खिलाफ बहराइच में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अस्थि विसर्जन किया है। कुछ दिन पूर्व ही सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा निकालने के बाद अंतिम संस्कार किया था। अस्थि विसर्जन करने के बाद पूर्व विधायक के के ओझा का कहना है कि प्रदेश में वर्तमान की स्थिति बहुत ही दयनीय है। जंगल राज कायम हो चुका है। चारों तरफ अत्याचार ही अत्याचार हो रहा है। लगातार ब्राह्मणों की हत्या की जा रही हैं।
बहू बेटियों की इज्जत को तार-तार किया जा रहा है और दबंगों के सामने भारतीय जनता पार्टी की सरकार नतमस्तक दिखाई पड़ रही है। ऐसी सरकार को किसी भी कीमत पर अब बने रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
इसको लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
रिपोर्ट: शुभम् मिश्रा
9161964894 बहराइच