प्रमोद तिवारी ने बढ़ाया प्रतापगढ़ का मान सम्मान:– ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास
प्रतापगढ़ रामानुज आश्रम प्रमोद तिवारी सदस्य राज्यसभा को राज्यसभा की पीठ पर विराजित होने पर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुजदास ने कहा है कि तिवारी जी ने जनपद के मान सम्मान और गौरव को बढ़ाया है, इसके लिए बारम्बार बधाई है।

प्रतापगढ़ के गौरवशाली इतिहास में विगत दिवस एक कड़ी और जुड़ गई। पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय जहां जनपद के एक ऐसे व्यक्तित्व शाली व्यक्ति थे जो लगातार दो बार सांसद रहे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। राजा दिनेश सिंह चार बार सांसद एवं एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। शिव प्रताप मिश्र बाबा मिश्रा अपने संघर्षों के बल पर कांग्रेस के वफादार होने के कारण राज्यसभा में 6 वर्षों तक कार्यकाल को पूरा करते हुए देश की सेवा किया। यह संयोग है कि इस समय प्रतापगढ़ से तीन राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी इमरान प्रतापगढ़ी एवं अमरपाल मौर्य हैं।

विपक्ष के उप नेता के रूप में प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा में सभापति के आसन पर पैनल ऑफ वाइस चेयरमैन में शामिल होकर राज्यसभा सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए नजर आए और वह पहले व्यक्ति जनपद प्रतापगढ़ के हैं जो राज्यसभा सदस्य बनकर जाने के बाद इस सीट पर पीठासीन हुए।
प्रमोद तिवारी की वरिष्ठता आदर्श राजनीतिक कार्य शैली, आदर्श विधायक और गिनीज बुक में नाम दर्ज होना तथा विवेकपूर्ण तर्क और भाषण विपक्ष के नेता के रूप में आपकी रहती है। सभापति माननीय धनकड़ जी भी आपका बहुत सम्मान करते हैं।
जनपद प्रतापगढ़ उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनकड़ सभापति जी के प्रति भी अपने कृतज्ञता व्यक्त करता है।जनपद प्रतापगढ़ की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए आपको बधाई देते हैं।
