रामजानकी मंदिर केशवपुर में राष्ट्रवादी युवा वाहिनी ने मनाया दिप उत्सव

वाहिनी के जिलाध्यक्ष क्रांतिकारी हर्षित तिवरी के नेतृत्व में अयोध्या भूमि पूजन के अवसर पर रामजानकी मंदिर केशवपुर चन्दौली में दिप उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया।हर्षित तिवारी जी ने कहां की आज का दिन सनातन संस्कृति के इतिहास का सबसे बड़ा दिन है।आज हिंदुवो के आराध्य प्रभु श्री राम अपने घर मे पुनः विराजमान हुवे।

आज अयोध्या में भूमि पूजन संपन्न होने के साथ देश भर में खुशियां मनाई जा रही है।ये हमारे जीवन का सबसे गौरवशाली दिन है।आज जो हमे खुशियां मिल रही है।इसके पीछे हमारे पूर्वजों, हजारों रामसेवको का बलिदान है।हम सभी कारसेवकों ,और जो आज तक राममंदिर निमार्ण के लिए सहयोग किया है सभी का पूरा देश आभारी है।

राम सबके है राम में सब है।पूरा देश राममय हो चुका है।वर्तमान की भाजपा सरकार सदैव रामभक्तों का सम्मान करती है।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी को धन्यवाद देता हूं।साथ मे ग्राम सभा केशवपुर के प्रधान कृष्णचन्द्र तिवारी जी,श्री गुड्डू तिवारी जी, श्री अरविंद तिवारी जी,आनंद सेठ,अवनीश कुमार,आनंद तिवारी एवंम अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *