VIRAL VIDEO: अकेला RCB के फैन ने CSK प्रशंसकों पर जमकर बरसा दी मुक्का-लात
CSK और RCB के फैंस के बीच का तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। यहाँ तक कि दिन पर दिन यह बढ़ती ही जा रही है। IPL 2024 का एलिमिनेटर मैच 22 मई को RCB और राजस्थान रॉयल्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को मैच के अंत में निराशा हाथ लगी। इससे पहले RCB की टीम ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए क़्वालीफाई किये थे।
RCB और CSK प्रशंसकों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बताया जा रहा है जहां राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच खेला गया था। इसमें कुछ लोगों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। एक तरफ RCB की जर्सी पहने हुए लोग हैं तो वहीं, दूसरी तरफ CSK की जर्सी में कुछ फैन्स नजर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि RCB हार गई उसके बाद का यह रिएक्शन है। बता दें कि 22 मई को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में एलीमिनेटर मुकाबला खेला गया था। इस मैच में राजस्थान की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा दिया था।
Csk fans bas trend kar skte h ,
In reality rcb fans ne fir pel diya 😭 pic.twitter.com/O6uM7zQxGe— S💕 (@siimtweetz) May 23, 2024
यह लड़ाई इतनी गंभीर थी कि RCB के फैंस ने CSK के फैंस के ऊपर जमकर मुक्कों की बरसात कर डाली। दोनों फैंस के बीच बढ़ते झगड़े को देख अन्य लोगों को बीच बचाव के लिए बीच में आना पड़ा। हालांकि, एक बार मामला शांत होने के बाद दोनों फैंस भी शांत हो गए। आरसीबी और सीएसके फैंस के बीच तकरार लीग राउंड से शुरू हुई थी। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए RCB को CSK के खिलाफ जीत के साथ-साथ 18 रन के अंतर से CSK को हराना था। RCBकी टीम मैच के दिन यह कारनामा करने में कामयाब भी रहीऔर चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। उस दौरान भी दोनों टीमों के फैंस के बीच हुई नोकझोंक की वीडियो वायरल हुई थी।
RCB और CSK के बीच हुए लीग राउंड के मैच के बाद से ही इन दोनों टीमों के फैंस एक दूसरे से चिढ़े हुए हैं और बौखलाए भी हैं। लेकिन अब सच ये है कि IPL 2024 की ट्रॉफी ना के चेन्नई पास और और ना ही के पास जाएगा क्योंकि ये दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर IPL 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। SRH की टीम फाइनल में KKR से भिड़ने के लिए तैयार है।
